तीसरी पत्नी के लिए पहली को मार डाला
राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तर पलाशगछी पंचायत के गूही विश्वास टोला स्थित गंगा नदी से बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला की पहचान अमीना बीबी पति सजाहन शेख गुही विश्वास टोला के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर में चोट व खून का निशान पाया गया हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गंगा नदी में फेंक दिया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पीड़ित परिवार के
उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तर पलाशगछी पंचायत के गुही विश्वास टोला में तीसरी पत्नी के लिए पहली पत्नी की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। यह आरोप लगाया है गुही विश्वास टोला के सजाहन शेख की पत्नी अमीना बीबी के मायके वालों ने। उसका शव बुधवार को गंगा नदी से पुलिस ने बरामद किया है। उसके शरीर पर चोट व खून का निशान पाया गया हैं। पुलिस को शक है कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गंगा नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
अमीना बीबी के मायके के लोगों ने उसके पति सजाहन शेख पर हत्या का आरोप लगाया है। इनलोगों ने आरोपित के पिता मनुरुल घोष व तीसरे पत्नी सैफुल बीवी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। परिजनों के अनुसार अमीना बीबी की शादी 15 वर्ष पूर्व सजाहन शेख के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के तहत हुई थी। 8 वर्ष तक दोनों पति-पत्नी विवाहित जीवन कुशल तरीके से गुजारे। इसी बीच शेख एक दूसरा शादी कर ली तब से पहला बीवी को नजर अंदाज करने लगे इसको लेकर कई बार समाज में पंचायती भी की गई। बीच में शेख दूसरी बीबी को तलाक देकर हाल ही में प्राणपुर गांव से एक तीसरी शादी की। उस समय से आमीना उनके 6 बच्चे को लेकर मायके में ही रहने लगी। बताया जाता है कि बीते रविवार शेख रात तकरीबन 8:00 बजे प्रथम पत्नी के पास ससुराल आए और अपने किए गए भूल स्वीकार करते हुए घर से थोड़ी दूर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गए। आरोपी के परिवार के लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर हत्या की फिर सक्ष्य छुपाने के लिए शव को पत्थर में बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया। बताया जाता है कि आरोपित ने अपने जुर्म छुपाने के लिए पीड़ित परिवार के ऊपर राधानगर थाना में पत्नी को गुम करने की लिखित शिकायत भी की हैं। बुधवार को गांव के ही मजहर शेख नाम के एक मछुआ गंगा नदी में शव को तैरते हुए देखा और इनका जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी बीके सिंह, एएसआइ मोबिन अंसारी, अब्दुल वहाब, एसआइ प्रभा शंकर दुबे के अलावा अनु पुलिस बल मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।