उधवा में घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के बाग¨पजरा गांव में मंगलवार की सुबह आगलगी की घटना में एक घर जलकर खाक हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की घटना में घर में रखे अधिकांश समान जलकर राख हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाग¨पजरा गांव के मोजामूल शेख के पुत्री मतानुर खतुन रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग घर के चारों ओर फैल गया। आग के लपटे इतनी तेजी थी कि पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया।
संवाद सूत्र, उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के बाग¨पजरा गांव में मंगलवार की सुबह अगलगी की घटना में एक घर जल या। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अगलगी से घर में रखा अधिकांश समान जलकर राख हो गया है।
बाग¨पजरा गांव के मोजामूल शेख के पुत्री मतानुर खातून रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी बीच वहां अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग घर के चारों ओर फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
बीडीओ सह सीओ राजेश एक्का ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर हलका कर्मचारी से जांच कराएंगे। स्थल जांच के बाद क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट जिला को भेजी जायेगी। ज्ञात हो कि बीते सोमवार को भी गांव बाग¨पजरा में ही खाना बनाने के दौरान एकरामुल शेख के घर में आग लग लगी थी। आग लगी की दो घटनाओं में हजारों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। पीड़िता ने बताया कि 24 घंटे बीतने के बावजूद कोई अधिकारी अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।