Move to Jagran APP

पंचकठिया में ऑटो पलटा, बच्ची की मौत

बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट बोरियो मुख्य मार्ग पंचकठिया शहीद स्थल के समीप सोमवार को टेंपो पलटने से 3 वर्षीय कपरा हेंब्रम की मौत इलाज के क्रम में हो गई तथा इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के झीमौली गांव के दुलह हेंब्रम अपने परिवार के साथ कोचापोह मामा घर से वापस लौट रहा था कि पंचकठिया शहीद स्थल के पास तेज रफ्तार होने के कारण ओटो पलट गया।जिससे इस घटना में उसकी 3 वर्षीय पुत्री कपड़ा हेंब्रम तालामय मुर्मू (37 वर्ष) पति रघु मुर्मू झोमौली रुपड़ा हेंब्रम (45 वर्ष )पति सूरज मुर्मू झीमौली तथा बहा मुर्मू घायल हो गये। वहीं घटना के बाद

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:43 PM (IST)
पंचकठिया में ऑटो पलटा, बच्ची की मौत
पंचकठिया में ऑटो पलटा, बच्ची की मौत

---तीन अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल

loksabha election banner

---पुलिस ने जब्त किया ऑटो संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट थाना क्षेत्र में बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग पर पंचकठिया शहीद स्थल के समीप सोमवार को आटो पलट गया। घटना में तीन वर्षीय कपरा हेंब्रम की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के झीमौली गांव का दुलह हेम्ब्रम अपने परिवार के साथ कोचापोह मामा के घर गया था। सोमवार को वह वापस लौट रहा था। पंचकठिया शहीद स्थल के पास तेज रफ्तार होने के कारण आटो पलट गया। घटना में उसकी तीन वर्षीया पुत्री, रघु मुर्मू की पत्नी तालामय मुर्मू, सूरज मुर्मू की पत्नी रुपड़ा हेंब्रम तथा बहा मुर्मू घायल हो गए। घटना के बाद चालक आटो छोड़कर भाग गया। घायल को ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां चिकित्सक डॉ संतोष टुडू ने घायलों का इलाज किया बच्ची की मौत इलाज के क्रम में हो गई। चिकित्सक अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। बच्ची की मौत से माता मकलु मुर्मू व पिता दूलह हेम्ब्रम का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अशर्फी राम ने बताया कि पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.