Move to Jagran APP

पहाड़ व प्रकृति के संरक्षण से बचेगा पर्यावरण

साहिबगंज के प्रभारी जिला वन प्रमंडल पदाधकारी जीके महालिगा ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों एवं साहिबगंज कॉलेज के भू गर्भ विज्ञान विभाग के प्रो. रंजित सिंह के साथ मंडरो प्रखंड के गुरमी पहाड़ एवं तारा पहाड़ क्षेत्र का भ्रमण किया जहां जीवाश्म बिखरे पड़े हैं। डीएफओ ने पार्क निर्माण की संभावना तलाशते हुए ग्रामीणों से कहा कि पहाड़ व प्रकृति के संरक्षण से ही पर्यावरण बचेगा। मंडरो प्रखंड के वन क्षेत्र का अपनी पूरी टीम के साथ डीएफओ ने भ्रमण किया। डीएफओ ने बताया कि जिले में पहाडों की स्थिति दयनीय बनती जा रही है। पहाड़ों पर वैध व अवैध दोनों प्रकार का खनन बंद होना चाहिए। किसी भी सूरत में अब पहाड़ बचाना आवश्यक हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:56 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:09 AM (IST)
पहाड़ व प्रकृति के संरक्षण से बचेगा पर्यावरण
पहाड़ व प्रकृति के संरक्षण से बचेगा पर्यावरण

साहिबगंज : प्रभारी जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी जीके महालिगा ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों एवं साहिबगंज कॉलेज के भू गर्भ विज्ञान विभाग के प्रो. रंजित सिंह के साथ मंडरो प्रखंड के गुरमी पहाड़ एवं तारा पहाड़ क्षेत्र का भ्रमण किया। इन दोनों जगहों पर जीवाश्म बिखरे पड़े हैं। डीएफओ ने पार्क निर्माण की संभावना तलाशते हुए ग्रामीणों से कहा कि पहाड़ व प्रकृति के संरक्षण से ही पर्यावरण बचेगा। मंडरो प्रखंड के वन क्षेत्र का अपनी पूरी टीम के साथ डीएफओ ने भ्रमण किया। डीएफओ ने बताया कि जिले में पहाड़ों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। पहाड़ों पर वैध व अवैध दोनों प्रकार का खनन बंद होना चाहिए। किसी भी सूरत में अब पहाड़ बचाना आवश्यक हो गया है। पहाड़ पौधे व पानी मानव जीवन का आधार है। पहाड़ से ही मानव जीवन की रक्षा हो सकती है इसे बर्बाद कर नहीं। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान तारापहाड़ पर बिखरे फॉसिल्स को लेकर जानकारी हासिल की। डीएफओ ने बताया कि वन क्षेत्र की रक्षा करने के लिए अपने एरिया में पिलर गड़वाने का काम चल रहा है। जिले में हरियाली का रहना पर्यावरण के अनुकूल है। वन क्षेत्र का दूसरे कार्य के लिए उपयोग रोकने का निर्देश डीएफओ ने जिले के वन क्षेत्र पदाधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर राजमहल के वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेमचंद्र शुक्ला, साहिबगंज के वन क्षेत्र पदाधिकारी रविद्र तिवारी, वनपाल विजय सिंह, बिहारी मंडल, राणा कुमार, मदन मोहन मिश्रा, राजीव कुमार, सनी रजक, राजेश दुडू, प्रिस कुमार सहित अन्य उनके साथ थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.