साहिबगंज में सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत
road accident in sahebgang. झारखंड के साहिबगंज में सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 01:23 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 01:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तीनपहाड़ (साहिबगंज)। राजमहल थाना के गोसाईं गांव निवासी स्व सुभाष चन्द्र साहा के 15 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार साहा की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।
मनोज साहा ने बताया कि उनका भतीजा गांव के तीन बच्चों के साथ साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए बड़ा खुटहरी कांजीगांव आरईओ से कांजीगांव जा रहा था। इसी बीच, राजमहल थाना के मटियाल निवासी विक्रम हजारी की बाइक से टकरा गया। हादसे में रितेश साहा की साइकिल के परखच्चे उड़ गए तथा वह सड़क से दस फीट गहरे गड्ढ़े में गिर गया। आनन-फानन में परिवार वाले उसे राजमहल के अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। स्थिति खराब देखते हुए उसे रेफर कर दिया। साहिबगंज ले जाने क्रम में ही उसकी मौत हो गई।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एएसआइ कवेन्दर मिश्रा, उमाकांत ओझा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें