डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप
उधवा प्रखंड की आतापुर पंचायत के रजवाड़ टोला के राशन कार्डधारियों ने डीलर ईस्टर हेंब्रम पर राशन वितरण में मनमानी व धांधली करने का आरोप लगाया है।
संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : उधवा प्रखंड की आतापुर पंचायत के रजवाड़ टोला के राशन कार्डधारियों ने डीलर ईस्टर हेंब्रम पर राशन वितरण में मनमानी व धांधली करने का आरोप लगाया है। कहा कि सभी प्रकार के कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। इस संबंध में पुनिया देवी, राजमुनी राजवाड़ा, जूली देवी, हरीलाल राय, अंजली देवी, बसिया देवी, उपासी देवी, हेमोला बागती, सोनिया देवी, मंगल रजवाड़, राबना रजवाड़, तुलसी रजवाड़, राजन राय, धोना बागती सहित अन्य ने बताया है कि रंगाटोला के डीलर ईस्टर हेंब्रम लालकार्ड धारियों प्रति यूनिट पांच की जगह चार किलो व अंत्योदय पीला कार्ड में 35 की जगह मात्र 30 किलो राशन दे रहा है। दो लीटर केरोसिन की जगह मात्र आधा लीटर केरोसिन दिया जाता है। इधर, डीलर ईस्टर हेंब्रम ने बताया कि आरोप निराधार है। नियमित राशन का वितरण किया जाता है। गोदाम को खाद्यान्न उपलब्ध होने पर ही राशन का वितरण किया जाता है। इस संबंध में प्रभारी एमओ विक्रम महली ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।