साहिबगंज में आदिवासी युवती का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
आशंका है कि युवती गुनहार को पहचानती थी। इसी डर से उसकी हत्या कर दी गयी। रविवार को राजहंन मेला था। सोमवार के सुबह गांव वालों ने शव देख कर बोरियो पुलिस को सूचना दी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 09:19 AM (IST)
साहिबगंज, जासं। साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के राजहंन गांव में स्थित एक सूखे तालाब के समीप से सोमवार की सुबह एक आदिवासी युवती का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है। सुबह में शौच के लिए गये लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शव के पास जलावन की लकड़ी भी पड़ी हुई थी जिसमें खून का धब्बा लगा हुआ है। युवती का कपड़ा अस्त व्यस्त था।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती गुनहार को पहचानती थी। इसी डर से उसकी हत्या कर दी गयी। रविवार को राजहंन मेला था। सोमवार के सुबह गांव वालों ने शव देख कर बोरियो पुलिस को सूचना दी। शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बावजूद शव की पहचान नहीं हो पा रही है। मालूम हो कि मेला प्रतिवर्ष लगता है और आसपास इलाके के हजारों लोग इस मेले में शामिल होते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें