उपविकास आयुक्त ने की शांति बनाए रखने की अपील
शनिवार को डीडीसी मनोहर मरांडी ने तालझारी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया।जिसमे अयोध्या मामले कि सुनवाई को लेकर लोगों से मिलकर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी बातें कहीं।असामाजिक तत्व की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचित करने की भी बातें कहीं। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि यहां स्थिति सामान्य है। सामान्य दिनों की तरह सभी कार्य संपन्न हो रहे हैं। जिसके बाद प्रखंड कार्यालय व प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीडीसी ने विद्यालय के शैक्षणिक कार्यो के अ
संवाद सहयोगी, तालझारी : डीडीसी मनोहर मरांडी ने तालझारी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद लोगों से मिलकर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। असामाजिक तत्वों की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचित करने को भी कहा। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि यहां स्थिति सामान्य है। सामान्य दिनों की तरह सभी कार्य संपन्न हो रहे हैं। जिसके बाद प्रखंड कार्यालय व प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीडीसी ने विद्यालय के शैक्षणिक कार्यो के अलावा आवासन, खान-पान तथा अनुशासन एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति पंजी आदि का बारीकी से जायजा लिया। डीडीसी ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर विद्यालय संचालन की विधि व्यवस्था देखने आए थे। निरीक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का शत प्रतिशत परीक्षाफल हो, इस दिशा में पहल करनी है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार ही उनका लक्ष्य है। इसके उपरांत डीडीसी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय तालझारी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ शिवाजी भगत सहित अन्य प्रखंड कर्मी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।