बच्चों के बीच पुस्तक वितरित
बच्चों के बीच पुस्तक वितरित
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:08 PM (IST)
बच्चों के बीच पुस्तक वितरित
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय टपुआ बुधवरिया में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के सभी छात्रों को पुस्तक का वितरण किया गया। पुस्तक का वितरण कार्यक्रम घाटजमनी पंचायत की मुखिया आशा मिंज की उपस्थिति में की गई। मुखिया आशा मिंज ने छात्रों से कहा कि सरकार द्वारा पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राओं को दिया जाने वाला पुस्तक निश्शुल्क है। इसे पढ़ें और अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें। पढ़ लिखकर ही बच्चे अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकते है। पढ़ाई के बगैर जीवन अधूरा है। मौके पर प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, शिक्षक सुरेश मंडल व अन्य थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें