Move to Jagran APP

आपराधिक घटनाएं महिलाओं के सपनों पर कर रहीं आघात

संवाद सहयोगी साहिबगंज महिलाओं के प्रति राज्य में लगातार बढ़ रही घटनाएं लोगों की चिता ब

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:32 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:32 PM (IST)
आपराधिक घटनाएं महिलाओं के सपनों पर कर रहीं आघात
आपराधिक घटनाएं महिलाओं के सपनों पर कर रहीं आघात

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : महिलाओं के प्रति राज्य में लगातार बढ़ रही घटनाएं लोगों की चिता बढ़ा रही हैं। महिलाएं घर से निकलने से पूर्व सौ बार सोच रही हैं। सरकार महिलाओं को लेकर बड़ी-बड़ी वायदे तो करतीं हैं कितु अपराधियों के सामने सारे कानून फेल हो रहे हैं। दुष्कर्म के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर नई घटना पुरानी घटना की बर्बरता को सामान्य बना देती है। उसका प्रभाव महिलाओं के मस्तिष्क पर पड़ रहा है। बच्चियों के सपने टूट रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के बारे में क्या कहती हैं महिलाएं :

loksabha election banner

--------

वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। आए दिनों दुष्कर्म व आपराधिक घटना अखबार के पन्नों की शोभा बढ़ाती है। सरकार व पुलिस इसको रोकने में असफल साबित हो रही है। सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को कोई ठोस कानून बनाकर की आवश्यकता है।

सोनी खातून, कुलीपाड़ा

------

मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के उम्मीदवार महिला सुरक्षा व रोजगार का वादा करने लगते है कितु जीत के बाद अपने वादे को भूल जाते है। बीते कुछ समय से महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार उसपर अंकुश लगाने में असफल हो रही है। सरकार को महिला सुरक्षा की गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

नूरजहां, कुलीपाड़ा

------

आजकल महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इस वजह से महिलाओं को बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ता है। इनकी आजादी छीन जाती है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। केवल घोषणा करने से कुछ नहीं होनेवाला है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

अमन, कृष्णानगर

------

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से कई बार कानून बनाए गए परंतु सही तरीके से पालन नहीं कराने की वजह से घटनाएं हो रही हैं। सरकार इस पर अंकुश लगाने की बात करती है कितु होता कुछ नहीं है। ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। सख्त कानून बनाकर दोषी आरोपी को सजा दी जाए ताकि आपराधिक घटना पर रोक लगे और महिलाएं अपने को स्वतंत्र महसूस करे।

वीणा देवी, नवभारत सिनेमा

-------

महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा एक अहम हथियार है। उसके लिए उन्हें भययुक्त माहौल में शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है। कितु वर्तमान समय में देश में आये दिन छेड़खानी, दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। ऐसे माहौल में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित कैसे समझेगी। जब सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न होगा तो भययुक्त शिक्षा बालिका कैसे लेगी। सरकार को महिला सुरक्षा के लिए कानून पास कर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

मीरा कुमारी, ब्लॉक रोड, हटिया

--------

महिला दुष्कर्म को लेकर कई कानून बनाए गए लेकिन उस पर अमल नहीं हो पा रहा जिस वजह से आपराधिक तत्वों द्वारा लगातार महिलाओं के साथ हिसा हो दुष्कर्म किया जा रहा है। इस पर तुरंत लगाम लगनी चाहिए। इसके लिए दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गोड्डा की एक होनहार छात्रा सदा के लिए हमलोगों को छोड़ गई।

रुचि भरतिया, साहिबगंज

-------

राज्य में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटना से महिलाओं में भय का माहौल है। इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए तभी इस तरह के अपराध पर रोक लग पाएगी। हर रोज इस तरह की बात सामने आ रही है। लगता ही नहीं है कि सरकार नाम की कोई चीज है।

श्यामलता केसरी, साहिबगंज

-----

इस तरह की घटना से महिलाओं में खासकर बालिकाओं में भय का माहौल पैदा हो जाता है और वह अपना काम स्वतंत्र होकर नहीं कर पाती है। इसके लिए राज्य सरकार को कड़े से कदम उठाने की जरूरत है। अपराधियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तभी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा।

बबीता अग्रवाल, साहिबगंज

-----

महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए इसके लिए राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है अपराधियों को जब कविता सख्त सजा मिलेगी तभी अपराधियों में भय पैदा होगा और घटनाओं पर लगाम लगेगी वहीं महिलाओं को भी सशक्त और मजबूत होने की जरूरत है

सुनीता चिरानिया, साहिबगंज

-----

हर रोज महिला के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। सरकार इसपर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है। पुलिस छोटे-मोटे अपराध में शामिल लोगों को तुरंत पकड़ लेती है लेकिन गंभीर अपराध में शामिल अपराधी घूमते रहते हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म चिता का विषय है। सरकार एवं राज्य की पुलिस को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

रेखा देवी, समाजसेवी, बोरियो बाजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.