संगठन की मजबूती पर ध्यान दें कार्यकर्ता
जासं, साहिबगंज : कांग्रेस नगर कमेटी की बैठक शहर के रेलवे रिक्रिएशन क्लब साउथ कॉलोनी में हुई। अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष महेन्द्र पासवान ने की।
जासं, साहिबगंज : कांग्रेस नगर कमेटी की बैठक शहर के रेलवे रिक्रिएशन क्लब साउथ कॉलोनी में हुई। अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष महेन्द्र पासवान ने की। बैठक में मुख्य रुप से संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव व जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्रा भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव निकट है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती पर ध्यान देना है।
प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं महत्वपूर्ण है। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही चुनाव में रंग लाएगी। कहा कि देश की जनता अब भाजपा से उब चुकी है। इसका लाभ हमें उठाना है। मौके पर पार्टी के राजमहल विधानसभा प्रभारी मो. कलीमुद्दीन, बास्की यादव, नरेश निषात आदि मौजूद थे।