Move to Jagran APP

युवा दिवस पर छात्रों के बीच हुई प्रतियोगिता

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप की नगर इकाई की ओर से शहर के बाटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सकरोगढ़ स्थित राज कोचिग सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों के बीच विवेकानंद पर प्रश्नोत्तरी व अन्य प्रतियोगिता की गयी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:34 PM (IST)
युवा दिवस पर छात्रों के बीच हुई प्रतियोगिता
युवा दिवस पर छात्रों के बीच हुई प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप की नगर इकाई की ओर से शहर के बाटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सकरोगढ़ स्थित राज कोचिग सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों के बीच विवेकानंद पर प्रश्नोत्तरी व अन्य प्रतियोगिता की गयी। मौके पर मुख्य रूप से राज कोचिग सेंटर के निर्देशक रविकांत तांती, प्रदेश जनजातीय छात्र सह कार्य प्रमुख राजदुलार मुंडा, जिला संयोजक मुकेश उरांव, जिला सह संयोजक दीपक कुमार, नगर मंत्री रोशन कुमार तांती, साहिबगंज महाविद्यालय मंत्री चंदन कुमार रॉय, रौशन कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

राजमहल : राजमहल नगर स्थित स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर नगर अध्यक्ष सोनू घोष के नेतृत्व में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने माल्यर्पण किया। मौके पर मौजूद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष तनवीर राजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनका देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है। मौके पर अंशु सेना, नगर उपाध्यक्ष अमित तुरी, बादशाह शेख, नगर सचिव दर्शन राज, उधवा प्रखंड उपाध्यक्ष सूर्यकांत मंडल, इस्तियाक अलाम, मो तारीख आदि थे।

कोटालपोखर : बरहड़वा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई। मौके पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार ने स्वामी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भजापा जिला महामंत्री ललिता पासवान, नगर अध्यक्ष श्यामल दास, उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, विक्रम शर्मा पंगलू महतो, दिनेश शर्मा, अजय महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बोरियो : स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष एबी ज्योतिकार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर साह, नगर मंत्री संजय दादा, नगर सह मंत्री विपलव दास, अभिषेक रक्षित, कमलेश रविदास, संजय कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे। 13 जनवरी को सुबह दस बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी।

मंडरो : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मिर्जाचौकी इकाई द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन छविलाल पासवान, बालेश्वर प्रसाद भगत, राजीव जायसवाल एवं साहिबगंज व पाकुड जिला विद्यार्थी विस्तारक अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरडी पब्लिक स्कूल की वर्षा कुमारी, अक्षय कुमार एवं कार्तिक कुमार, द्वितीय पुरस्कार अनवर कोचिग सेंटर के अक्षत कुमार, अनुज भगत एवं हेमंत कुमार व तृतीय पुरस्कार एसीडी कोचिग सेंटर के नीरज कुमार, नयन कुमार एवं धीरज यादव को दिया गया। कार्यक्रम में तीन मैट्रिक टॉपर छोटी कुमारी, भोला कुमार साह, सालवी सिंह को भी सम्मानित किया गया।

पतना : बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस प्रेरणा स्त्रोत'' के रूप में मनाया गया. मुख्य अतिथि बीएसके कॉलेज के प्रोफेसर डॉ कश्यप बाल गोविद व विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव व कमल कृष्ण भगत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव ने विशेष रूप से अध्यात्म, ध्यान तथा गुरु भक्ति से जुड़े मुख्य मुख्य बातों को रखा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम, स्वपन स्वाधीन, दिनेश पंचानन आदि लोग मौजूद थे। केंदुवा में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने की शपथ उपस्थित युवाओं ने ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.