Move to Jagran APP

CM ने Hemant Soren के विधानसभा क्षेत्र में लगाई जनचाैपाल, आदिवासी जमीन हड़पने का लगाया आरोप Sahebganj News

जन चाैपाल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास हेलीकॉप्टर से पातन पहुंचे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनता से मुखातिब हुए।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 03:13 PM (IST)
CM ने Hemant Soren के विधानसभा क्षेत्र में लगाई जनचाैपाल, आदिवासी जमीन हड़पने का लगाया आरोप Sahebganj News
CM ने Hemant Soren के विधानसभा क्षेत्र में लगाई जनचाैपाल, आदिवासी जमीन हड़पने का लगाया आरोप Sahebganj News
साहिबगंज, जेएनएन। चुनाव जीतकर झारखंड की सत्ता में दुबारा वापसी के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में दास ने सोमवार को साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड में जन चाैपाल लगाई। जनता के साथ संवाद कर उनकी बातें सुनी। साथ ही समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना प्रखंड स्थित मयूरझुटटी पतना हटिया मैदान में मुख्यमंत्री जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरहेट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन विधायक हैं। एक तरह पतना में जनचाैपाल कर मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन को राजनीतिक चुनाैती दी। एक सप्ताह पहले 26 अगस्त को बरहेट से ही प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने अपनी बदलाव यात्रा शुरू की थी। जनचाैपाल के दाैराान मुख्यमंत्री ने सीधे लोगो के साथ संवाद किया। शुरूआत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

दुर्गा पूजा के  समय मिलेगी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी किश्तः मुख्यमंत्री ने कहा जनता को संबोधित करेत हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी राज्य की भाजपा सरकार ने हर तबके के लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचने का काम किया है। कहा- चाढ़े चार साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 33 लाख गैस चूल्हा का वितरण किया है। 30 सितंबर तक और 10 हजार गैस चूल्हा का वितरण किया जाएगा। किसानों के लिए लाए गए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत अब तक 35 लाख किसानों के बीच एक-एक किश्त का भुगतान किया गया है। दूसरी किश्त की राशि का भुगतान दुर्गा पूजा के समय किया जाएगा। नारी सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 2 लाख 16 हजार सखी मंडल गठन कर महिलाओं को रोजगार देने का काम किया है।
हेमंत सोरेन ने हड़पी आदिवासियों की जमीनः अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन पर जमकर बरसते हुए कहा कि वे एसपीटी एक्ट का खुद उलंघन कर संथाल परगना सहित कई स्थानों पर आदिवासियों की 500 एकड़ से भी अधिक जमीन हड़प ली है। भाजपा सरकार किसी की भी जमीन नही लूटी है। मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त राजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन, बरहेट की भाजपा नेत्री रेणुका मुर्मू, 20 सूत्री उपाध्यक्ष उज्जवल मंडल, पूर्व विधायक वेणी गुप्ता, जिला अध्यक्ष विश्वनाथ साह, बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास आदि उपस्थित थे।
अचानक बारिश से मची अफरातफरीः मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरूआत करते ही अचानक आई जोरदार बारिश से सभा स्थल पर अफरातफरी मच गई। लोग बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। वही कई लोग सभा स्थल पर लगाये गए स्टॉल में छिपकर बारिश से  बचे।
स्टॉल पर योजनाओं का प्रदर्शनः जन चौपाल कार्यक्रम स्थल के पास जिला प्रसाशन व प्रखंड प्रसाशन द्वारा विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया था। जिसमे श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग साहिबगंज द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगो को श्रम नियोजन से संबंधित जानकारी दी गई। इसके आलावे आर्यन इंडिया ग्रामीण वितरक बरहरवा, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, झारखंड शिक्षा परयोजना पतना के साथ ही अन्य की तरफ से भी स्टॉल लगाए गए थे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की भी स्टॉल पर जानकारी दी जा रही थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.