Move to Jagran APP

सांसद विजय की रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए सीएम हेमंत सोरेन, मंगलमय जीवन की दी शुभकामनाएं Sahebganj News

झामुमो के राजमहल से सांसद विजय हांसदा ने 7 फरवरी को शादी की थी। झारखंड से बाहर रहने के कारण मुख्यमंत्री शादी में शरीक नहीं हो सके थे। इसलिए रविवार को रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:15 PM (IST)
सांसद विजय की रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए सीएम हेमंत सोरेन, मंगलमय जीवन की दी शुभकामनाएं Sahebganj News
सांसद विजय की रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए सीएम हेमंत सोरेन, मंगलमय जीवन की दी शुभकामनाएं Sahebganj News

साहिबगंज, जेएनएन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को साहिबगंज के कालीतल्ला में सांसद विजय हांसदा की शादी के उपलक्ष्य में दी गई रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वर विजय हांसदा और वधू कैथरीन को शादी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वर-वधू के मंगलमय जीवन की कामना की। 

loksabha election banner

झामुमो के राजमहल से सांसद विजय हांसदा ने 7 फरवरी को शादी की थी। झारखंड से बाहर रहने के कारण मुख्यमंत्री शादी में शरीक नहीं हो सके थे। इसलिए रविवार को रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नव- विवाहित वर-वधू को शुभकामनाओं के साथ-साथ बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को चाहिए कि अपने जीवन में नारी की अहमियत को समझें चाहे वो मां, बहन, पत्नी, बेटी या किसी अन्य रूप में हीं क्यों न हो। उन्हें वो सम्मान दें जिनके वो हकदार हैं, तभी जाकर सही मायने में हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। रिसेप्शन पार्टी में प्रदेश भर से लोग शामिल हुए। इनमें ज्यादातर झामुमो के नेता शामिल थे। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरहरवा हाई स्कूल मैदान स्तिथ अस्थायी हैलीपेड पहुंचे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान हैलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। मौके पर संथाल परगना आयुक्त अरबिंद कुमार, संथाल परगना पुलिस उप महा निरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल कर्ण सत्यार्थी सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.