चैत्र के सूरज में जेठ सी तपन
जागरण संवाददाता साहिबगंज जिले के तापमान में इन दिनों लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले के तापमान में इन दिनों लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को भी यहीं स्थिति रहने की उम्मीद है। इसके बाद तीन-चार दिन के लिए इसमें कुछ कमी आएगी। गर्मी की वजह से सुबह के नौ बजे के बाद ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। चैत्र मास में ही सूरज जेठ की गर्मी का अहसास करा रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी तरफ कोरोना के डर से लोग परेशान हैं।
सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रणविजय कुमार ने बताया कि लोगों को वर्तमान समय में घर से निकलने से परहेज करना चाहिए। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। घर से निकलने से पूर्व भरपूर पानी पी लें। इन दिनों सादा खाना खाएं। तेल-मशाला से परहेज करें। पूरे शरीर को ढक कर घर से बाहर निकलें। धूप से लौटने पर तुरंत पानी नहीं पीएं। अभी फ्लू के लक्षण लोगों में दिख रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क जरूर रहें। वहीं दिन भर लोगों की चहल-पहल सड़कों पर नहीं दिखी। जरूरी रहने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। गर्मी से बचने का भी उपाय कर रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद रहने से छो-छोटे बच्चों को रहत है। आनेवाले दिनों और गर्मी बढ़ सकती है।
अगले पांच दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 38 23
गुरुवार 36 24
शुक्रवार 35 23
शनिवार 35 23
रविवार 35 22