महात्मा गांधी को किया नमन
संस राजमहल अनुमंडल एवं नगर पंचायत की ओर से एसडीओ हरिवंश पंडित की अगुवाई में गांधी च
संस, राजमहल : अनुमंडल एवं नगर पंचायत की ओर से एसडीओ हरिवंश पंडित की अगुवाई में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर नपं उपाध्यक्ष पार्थ कुमार दत्ता, वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, रेखा देवी, मो मारूफ व राजू सरकार, नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, एई रविशेखर, जेई शिवशंकर, दिनेश मंडल, राजेश चौधरी, शशि आनंद सहित अन्य भी मौजूद थे। एनएसयूआइ नगर अध्यक्ष सोनू घोष के नेतृत्व में एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष तनवीर राजा, मो इकबाल, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जय कुमार, नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष रहीम शेख, अंशु सेना, मोजीउर रहमान, यश राज, अमित तुरी, श्यामल, संतोष रॉय, बबलू झा व अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। प्रखंड परिसर में बीडीओ उदय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रखंडकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
सद्भावना दिवस पर जलाया कैंडल
साहिबगंज : सद्भावना दिवस पर शनिवार को हम जनता के बैनर तले गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कैंडल जलाया गया। इस मौके पर ललित स्वदेशी, कालू पांडेय, जनार्दन यादव आदि मौजूद थे।
मंडरो : मिर्जाचौकी थाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि बापू हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार हमेशा प्रेरित करते हैं। हमें शांति, अहिसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता को उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बरहेट अंचल व थाना परिसर में भी दी गई श्रद्धांजलि
बरहेट : बरहेट प्रखंड कार्यालय व थाना परिसर में शहीद दिवस पर शहीदों को सम्मान एवं श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। बरहेट प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की उपस्थिति में प्रखंड तथा अंचल कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा। बरहेट थाना परिसर में थाना प्रभारी गौरव कुमार की अगुवाई में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।