Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा ने देश के लिए दिया बलिदान

संवाद सहयोगी बरहेट (साहिबगंज) बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के धोबड

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 07:36 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 07:36 PM (IST)
बिरसा मुंडा ने देश के लिए दिया बलिदान
बिरसा मुंडा ने देश के लिए दिया बलिदान

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के धोबडीहा गांव में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू की उपस्थिति में मनायी गई। यहां रेणुका मुर्मू ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कई जानकारी लोगों को दी। कहा कि जिस तरह हमारे क्षेत्र में सिदो कान्हू ने अंग्रेजों से मुक्ति के लिए आंदोलन किया था उसी प्रकार बिरसा मुंडा भी देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी बारी-बारी से भगवान बिरसा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित किया।

loksabha election banner

बोरियो : हरिणचारा मोड़ स्थित सिदो कान्हू चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शामू बास्की की अगुवाई में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सामंतवादी व्यवस्था, भूपतियों एवं अंग्रेजों के खिलाफ जंग में मुंडा जनजाति का नेतृत्व किया। शोषण के खिलाफ आवाज उठायी थी। रिजवान अंसारी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग चलने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड सचिव अताउल अंसारी, केंद्रीय कमेटी सदस्य अर्जुन रजक, पूर्व प्रखंड सचिव रिजवान अंसारी, मो. गफ्फार अंसारी, फरहाद अंसारी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.