बरहड़वा के मजदूर की रांची में मौत
जागरण संवाददाता साहिबगंज बरहड़वा-फरक्का रोड पर बरारी गांव के पास मुख्य सड़क के कि
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : बरहड़वा-फरक्का रोड पर बरारी गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे रविवार की सुबह एक मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है कि एंबुलेंस चालक शव को सड़क किनारे फेंककर भाग गया। मृतक मजदूर की पहचान अमल सरदार के रूप में हुई है। वह बरहड़वा थाना क्षेत्र के बरारी गांव का ही रहने वाला था।
बताया जाता है कि अमल सरदार तकरीबन आठ माह पहले मजदूरी करने रांची गया था। वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई। एंबुलेंस से शनिवार को शव घर लाया जा रहा था। इसी क्रम में एंबुलेंस चालक रोड किनारे ही शव उतार कर फरार हो गया।
बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मजदूर की मौत कहीं और हुई है। एंबुलेंस से शव यहां भेज दिया गया। संभव है चालक परिवार व गांव वालों के डर से घर के नजदीक शव उतारकर चला गया हो। थाना प्रभारी ने बताया मृतक के घर वालों से पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकती है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।