Move to Jagran APP

आटो पलटने से महिला की गई जान

संवाद सहयोगीबरहेट(साहिबगंज) बरहेट थाना क्षेत्र के बरागढ़ी के पास शनिवार देर शाम ऑट

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 01:05 AM (IST)
आटो पलटने से महिला की गई जान

संवाद सहयोगी,बरहेट(साहिबगंज): बरहेट थाना क्षेत्र के बरागढ़ी के पास शनिवार देर शाम ऑटो पलटने से 55 वर्षीय महिला मानो मुर्मू की मौत हो गई। वह अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखकर लौट रही थी। हालांकि चालक ने उन्हें घायल अवस्था में बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया था, मगर चिकित्सक ने जब मौत की पुष्टि कर दी तो वह अस्पताल में ही ऑटो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा। मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

बरहेट थाना क्षेत्र के डोराय संथाली गांव की मानो हेंब्रम अपने पति नारायण मुर्मू और बड़ा पुत्र किष्टू मुर्मू के साथ छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देखने कुसमा गांव गई थीं। लौटने के दौरान बरागढ़ी गांव के समीप आटो पलट गया। इस हादसे में मानो घायल हो गईं। चालक ने मानवता दिखाते हुए अस्पताल तक पहुंचाया। डाक्टर ने जांच पड़ताल की। उसके बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही चालक आटो छोड़कर फरार हो गया। मृतका के बड़े पुत्र किष्टू मुर्मू ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से छोटा भाई के लिए लड़की देखने था। लौटते वक्त मां आटो पर सवार हो गई थी। तेज रफ्तार के कारण वाहन पलटा और जान चली गई।

इधर जानकारी मिलते ही बरहेट थाने की पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जांच की। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि चालक फरार हो गया है। मामले की जांच हो रही है। हादसे में मौत के बाद घर में मातम पसरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.