अमानत के किशोरों ने आकांक्षा में लहराया परचम
संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) झारखंड सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा 40 में उधवा प्रखंड के
संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : झारखंड सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा 40 में उधवा प्रखंड के अमानत दियारा के तीन किशोरों ने बाजी मार राज्यस्तर पर प्रखंड का नाम रोशन किया है। जीएन हाई स्कूल अमानत पियारपुर के छात्र साहेब शेख, दिलकश आलम तथा वसीउर शेख ने आकांक्षा 40 में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिग में प्रवेश के लिए झारखंड सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा 40 में कुल 147 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण छात्रों में से वसीउर शेख ने संपूर्ण झारखंड में 12वें रैंकिग पर है। दिलकश आलम ने 26वां तथा साहेब शेख ने 87वां रैंक हासिल किया है। दिलकश ने बताया कि अच्छा डॉक्टर बन कर ईमानदारीपूर्वक लोगों का सेवा करना चाहता है। दिलकश ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक सफाउर रहमान को दिया है। वसीउर शेख ने बताया कि मेडिकल के प्रति उसका रुझान है। साहेब शेख इंजीनियर बनना चाहता है।