Move to Jagran APP

एक वृक्ष सौ पुत्र के समान

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) जन चेतना मंच के बैनर तले मयूरकोला गांव में सावन माह क

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 07:18 PM (IST)
एक वृक्ष सौ पुत्र के समान
एक वृक्ष सौ पुत्र के समान

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : जन चेतना मंच के बैनर तले मयूरकोला गांव में सावन माह की पहली सोमवारी को विनोद साहा की अध्यक्षता में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन क्षेत्र पदाधिकारी रवींद्र तिवारी ने शिरकत की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी भी मौजूद थे। मौके पर वृहद पैमाने पर महोगनी के पौधे लगाए गए।

loksabha election banner

रवींद्र तिवारी ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इस तरह के ग्रामीण इलाकों में पौधारोपण करा कर जन चेतना मंच ने सराहनीय कार्य किया है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह के कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में पौधरोपण करने के प्रति ललक बढ़ेगी। ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर हम स्वस्थ पर्यावरण की नींव को मजबूत कर पाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी ने कहा कि पौधारोपण के प्रति लोगों में जागरूकता आ रही है। यही कारण है कि गांव में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होने लगा है। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वन विभाग के पदाधिकारियों की सक्रियता के कारण ही साहिबगंज जिला में पर्यावरण बेहतर हो रहा है। मौके पर वनपाल बिहारी मंडल, वन कर्मी राजू प्रसाद गुप्ता एवं देवव्रत सरकार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ददन पांडेय, विष्णु पांडेय, अकलू साहा, माणिक साहा, दीपक, लक्ष्मण यादव, वासिफ शेख आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.