बरहड़वा में सादगी से मनेगा आजादी का जश्न
संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाया ज
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरहरवा, नगर पंचायत कार्यालय बरहरवा, प्रखंड शिक्षा विभाग के कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडल पुलिस कार्यालय, बरहरवा थाना, नागरिक मंच की ओर से विवेकानंद स्टेडियम, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ कार्यालय .सहित विभिन्न सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक, डाकघर, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी पूर्ण रूप से मनाया जाएगा। कहीं भी किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी व राष्ट्रीय गान के बाद कार्यक्रम को समाप्त कर दिया जाएगा।