एनसीसी के लिए 52 छात्र-छात्राओं का चयन
संवाद सहयोगी साहिबगंज सिदो कान्हू स्टेडियम में रविवार को एनसीसी के लिए छात्र-छात्राओं क
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 07:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : सिदो कान्हू स्टेडियम में रविवार को एनसीसी के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इसमें तकरीबन 200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें 52 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इसमें 15 छात्रा तथा 37 छात्र शामिल हैं। चयन प्रक्रिया 36 बटालियन धनबाद के जेसीओ करण सिंह, हवलदार पारस तिर्की तथा लेफ्टिनेंट संतोष राहुल के देखरेख में की गई। दौड़, हाई जंप, लांग जंप, शारीरिक जांच आदि के बाद छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जेसीओ ने बताया कि साहिबगंज कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को एनसीसी में भर्ती के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अवधेश कुमार यादव, अंगद कुमार, प्रकाश कुमार, गौतम कुमार, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें