Move to Jagran APP

2.13 अरब राजस्व का लक्ष्य, अब तक संग्रह 1.78 अरब

जागरण संवाददाता साहिबगंज जिला प्रशासन की ओर से राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए मशक्

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 12:59 AM (IST)
2.13 अरब राजस्व का लक्ष्य, अब तक संग्रह 1.78 अरब
2.13 अरब राजस्व का लक्ष्य, अब तक संग्रह 1.78 अरब

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिला प्रशासन की ओर से राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए मशक्कत की जा रही है। जिले को 2.13 अरब से ज्यादा राजस्व जुटाना है। दिसंबर तक 1.78 अरब की ही वसूली हो चुकी है। सालाना राजस्व जुटाने में वाणिज्य कर, उत्पाद व परिवहन विभाग पीछे चल रहे हैं। खनन विभाग अपने सालाना लक्ष्य के अनुरूप वसूली कर रहा है। सबसे ज्यादा वसूली मापतौल विभाग ले की है। दूसरे स्थान पर विद्युत विभाग व तीसरे स्थान पर नगर पंचायत राजमहल ने वसूली की है। मत्स्य, अवर निबंधक, सैरात, भू लगान विभाग की ओर से कम राजस्व वसूली हुई है। -----------------------

loksabha election banner

विभाग-वार्षिक लक्ष्य -संग्रह

वाणिज्य कर - 2770.73 - 1282.23

खनन - 7900.80 - 5853. 58

उत्पाद- - 3380.00 - 2434.08

परिवहन - 1500.00 - 755.03

नगर पर्षद साहिबगंज - 441.42 - 209.06

नगर पंचायत राजमहल - 80.93 - 66.44

माप तौल - 13.86 - 19.08

विद्युत - 3600.00 - 4313.45

अपर निबंधक- 1549. 24 - 732.844

भू लगान - - 51.62 - 4.111

सैरात - - 76.94 - 25.22 मत्स्य - 28.30 - 13.16

राष्ट्रीय बचत - शून्य - 2155. 02 कृषि अनुज्ञप्ति - शून्य - 1.31

वन प्रमंडल- शून्य - 31.223

---------------- राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है। जो विभाग लक्ष्य से पीछे हैं उनको अगले तीन माह तक लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है। कई विभागों ने बेहतर राजस्व वसूली की है। अपर निबंधक, भू लगान व सैरातों की वसूली लक्ष्य से काफी पीछे है। मत्स्य विभाग को भी लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने को कहा गया है।

अनुज कुमार प्रसाद, अपर समाहर्ता, साहिबगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.