Move to Jagran APP

मिनी बस व ट्रक की भिड़ंत, 15 लोग घायल

बोरियो-साहिबगंज मुख्यमार्ग पर बाइपास पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम एक ट्रक व मिनी बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। बोरियो पुलिस ने सभी घायलों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 05:45 PM (IST)
मिनी बस व ट्रक की भिड़ंत, 15 लोग घायल
मिनी बस व ट्रक की भिड़ंत, 15 लोग घायल

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज): बोरियो-साहिबगंज मुख्यमार्ग पर बाइपास पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम एक ट्रक व मिनी बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। बोरियो पुलिस ने सभी घायलों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि मिनी बस नारायण रथ बोरियो से शाम करीब चार बजे खुली। उसे तीनपहाड़ जाना था। बस खचाखच भरी हुई थी। बोरियो चौक से करीब आधा किलोमीटर आगे जाने पर पेट्रोल पंप के समीप बस का आगे से दाहिनीं ओर का चक्का फट गया। इससे वह अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे 12 चक्का ट्रक से जा टकराई। इससे बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में आगे बैठे यात्रियों को ज्यादा चोट आई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सड़क पर भी दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

मामले की जानकारी मिलने पर बोरियो थाना प्रभारी डीएन लोहरा, एएसआइ नवीन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। नारायण रथ गाड़ी बोरियो के रहने वाले मुनीलाल साह की बतायी जा रही है।

घटना के बाद झामुमो के युवा नेता शकील अहमद, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, आजसू नेता मुजफ्फर अंसारी, श्रवण भगत आदि पहुंचे और घायलों की मदद की। घायलों का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बुद्ध देव मुर्मू ने की। हादसे में ये हुए घायल

नाम उम्र निवास

लियाकत अंसारी 60 बोआरीजोर

श्रीपति दास 65 लोगाय तीनपहाड़

बीरसी मुर्मू 30 तालझारी

बाबुधन मरांडी 28 पंचकठिया बरहेट

मुन्ना मरांडी 25 तालझारी

रसीला हेंब्रम 22 धामपुर लिट्टीपाड़ा

तरेसा मुर्मू 30 चैनपुर प. बंगाल

मेरी मुर्मू 30 गोड्डा बोरियो

लखीराम लोहरा 30 तालझारी

लखीराम मड़ैया 25 लिट्टीपाड़ा

रामजी पहाड़िया 35 चतरा धोगड़ा बोरियो

मनोज हांसदा 23 बोआरीजोर गोड्डा

चुनू मुर्मू 35 बागमुडी बोरियो

राजेश मुर्मू 20 तालझारी

सामवेल मुर्मू 20 बरहड़वा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.