मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 14 छात्र
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) झारखंड परियोजना परिषद द्वारा संचालित अंग्रेजी माध्यम के मा
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 06:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : झारखंड परियोजना परिषद द्वारा संचालित अंग्रेजी माध्यम के मॉडल स्कूलों की कक्षा छह में नामांकन के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा राजकीय बुनियादी विद्यालय तालझारी में हुई। इस दौरान कोविड-19 को देखते हुए शारीरिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर की गई थी।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुशीला मुर्मू ने बताया कि कुल 15 छात्रों को परीक्षा मे शामिल होना था लेकिन 14 छात्र ही शामिल हुए। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। बीआरपी राजेंद्र मंडल, मो यासीन, राजेश यादव, हिमांशु, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें