Move to Jagran APP

भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की पुण्यतिथि मनी

By Edited By: Published: Sun, 01 Jan 2012 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2012 07:00 PM (IST)
भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की पुण्यतिथि मनी

बरहड़वा, निज प्रतिनिधि: शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. गौतम सिंह की चौथी स्मृति पर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्व. सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंणधीर सिंह, भाजपा नेता कमल भगत, प्रखंड अध्यक्ष छठू लाल साह ने स्व. सिंह को याद करते हुए कहा कि अपने जीवन काल में श्री सिंह ने भाजपा पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को एक नया आयाम देने का कार्य किया। जिले में संगठन को हमेशा सशक्त बनाने हेतु समर्पित भाव से काम किया। चौथी पुण्यतिथि मनाने के दौरान तपन सिंह, श्याम रक्षित, राज मंडल, डूबा मंडल, मजीबुल हक, मदन साहा, अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं उनके परिजन मौजूद थे।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.