Move to Jagran APP

किराएदार के प्रेम में पड़ी मकान मालिक की बेटी... छह महीने से दोनों कर रहे थे गंदा काम...

Jharkhand Hazaribagh Crime News रांची सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ हजारीबाग के युवक ने गंदा काम किया। यह युवक लड़की के मकान में किराये पर रहता था। बीते 6 माह से युवक नाबालिग का यौन शोषण करता रहा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 05:53 AM (IST)
किराएदार के प्रेम में पड़ी मकान मालिक की बेटी... छह महीने से दोनों कर रहे थे गंदा काम...
Jharkhand Hazaribagh Crime News: रांची में मकान मालिक की बेटी से युवक कई माह से गंदा काम कर रहा था।

रांची, जासं। Jharkhand Hazaribagh Crime News राजधानी रांची में एक मकान मालिक की बेटी के साथ उसके किराएदार ने नाजायज संबंध बनाए। और बीते छह माह से वह लड़की का यौन शोषण कर रहा था। पकड़े जाने पर युवक ने लड़की के साथ लव अफेयर की दुहाई दी। नाबालिग लड़की का कहना है कि यह युवक शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ गंदा काम कर रहा था। मामला थाना पहुंचा, इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

prime article banner

अब रांची की पोक्सो की विशेष अदालत ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन दुष्कर्म में अभियुक्त संदीप कुमार उर्फ संदीप कुमार साव को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही, 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा किजुर्माना नहीं देने पर युवक को 18 माह की अतिरिक्त जेल की सजा होगी। घटना रांची के सदर थाना क्षेत्र की है।

पीड़िता नाबालिग ने 23 फरवरी 2020 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस समय घटना घटी पीड़िता सातवीं की छात्रा थी। उसका कहना था कि संदीप कुमार ने शादी का झांसा देकर 6 माह तक जबरन यौन शोषण किया। अभियुक्त उसके घर में कुछ दिनों के लिए किराए पर भी रहा था। अभियुक्‍त संदीप कुमार मूलतः हजारीबाग के छोटकी बरही का निवासी है। बता दें कि अदालत में 16 मार्च को आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के दौरान अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.