गढ़वा में भूमि विवाद में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Garhwa News
Jharkhand. मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार गढ़वा सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 08:41 AM (IST)
गढ़वा, जासं। गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहीयार खुर्द गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में जगदीश यादव के 35 वर्षीय पुत्र सुदर्शन यादव की मौत हो गई है। जबकि दोनों पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार गढ़वा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रात में ही शव को कब्जे में लेकर थाना लौट आई। गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है और पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें