मछली मारने के दौरान जाल में फंसने से युवक की मौत Garhwa News
गढ़वा के परासपानी गांव स्थित राजपाल नगर तालाब में मछली मारने के दौरान एक युवक की जाल में उलझने से मौत हो गयी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 12:21 PM (IST)
गढ़वा, जासं। जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचईया गांव निवासी परदेसी भुईयां 22 वर्ष की मौत परासपानी गांव स्थित राजपाल नगर तालाब में मछली मारने के दौरान जाल में उलझने से हो गयी। जानकारी के अनुसार परदेसी भुईयां अपने दो-तीन साथियों के साथ मंगलवार की देर शाम राज्यपाल नगर तालाब में मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान तालाब में पहले से ही लगे जाल में परदेसी फंस गया। जब तक उसके साथी कुछ समझ पाते परदेशी जाल में बुरी तरह से उलझ गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें