Move to Jagran APP

Jharkhand: पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने बाद होने वाली थी शादी

पलामू जिला के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत कुंदरी गांव निवासी स्वर्गीय रमेश भुइयां के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार की रात की बताई जाती है। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे घटनास्थल पहुंची।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 12:37 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 12:37 PM (IST)
Jharkhand: पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने बाद होने वाली थी शादी
Jharkhand: पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने बाद होने वाली थी शादी। जागरण

पलामू, जासं । पलामू जिला के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत  कुंदरी गांव निवासी स्वर्गीय रमेश भुइयां के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार की रात की बताई जाती है। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को घर के आंगन से खाट पर लेटा हुआ बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदनीनगर भेज दिया  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज कुमार का विवाह भी तय था। 

loksabha election banner

अगले माह शादी होने वाली थी । जानकारी देते हुए मृतक पंकज के भाई संतोष भुईयांं ने बताया कि उसके भाई  मानसिक रूप से सही नहीं था। गुरुवार की रात अपने कच्चे के मकान में सोया था। सुबह देर तक नहीं उठने के बाद पंकज की भाभी ने आवाज लगाई। इसके बाद भी है कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो हल्ला की। आसपास के लोग  घर का दरवाजा  खोल के  देखा गया कि  पंकज  एक कपड़े के सहारे फांसी से लटका हुआ है। इस संबंध में एसआई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना पाकर  थाना पुलिस घटनास्थथल पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन करते हुए  आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.