Army Restoration: सख्त निगरानी के बीच युवा ले रहे सेना बहाली में हिस्सा, हो रही शारीरिक परीक्षा
Army Restoration राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे सेना भर्ती अभियान में हिस्सा लेने के लिए हर दिन राज्य भर से युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को यह प्रक्रिया सुबह 600 बजे से प्रारंभ हो गई।
रांची, जासं। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे सेना भर्ती अभियान में हिस्सा लेने के लिए हर दिन राज्य भर से युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को यह प्रक्रिया सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ हो गई। पहले फर्जी प्रमाण पत्र और फिर बहाली कराने वाले दलाल के पकड़े जाने के बाद सख्त निगरानी के बीच प्रक्रिया का संचालन हो रहा है। प्रथम चरण में शारीरिक परीक्षा के जरिए युवाओं की क्षमता का आकलन हो रहा है। इसमें अलग-अलग मापदंड पर युवाओं को परखा जा रहा है।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवाओं के लिए कोरोना जांच सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्रमाण पत्रों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे भर्ती कैंप के आसपास सक्रिय दलालों से दूर रहें। सेना में बहाली की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष है। इसमें किसी बाहरी व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं होती है। लिहाजा किसी भी चरण में युवकों को पास कराने का आश्वासन देने वाले पूरी तरह से फ्रॉड हैं। अगर ऐसी कोई भी सूचना हो तो तत्काल इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।