मंदिर में लड़की की मांग भरी, फिर दोस्त के साथ मिलकर की जबर्दस्ती, फोटो वायरल कर किया बदनाम
Jharkhand News in Hindi. छात्रा ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है।
ओरमांझी (रांची), जासं। रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत कुकुई गांव के युवक द्वारा अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने इससे पहले किशोरी से एक मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं युवक ने किशोरी की तस्वीर भी वायरल कर दी। किशोरी ने इस संबंध में ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित फरार है।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि कुकुई के युवक घनश्याम महतो ने पहले उससे दोस्ती की। उसकी दोस्त कॉलेज में पढऩे के दौरान हुई। बाद में घुमाने के लिए हुंडरू फॉल ले गया। रास्ते में एक मंदिर में उसने उसकी मांग भरी। दूसरे दिन उसे लेकर अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा, जहां उसने शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद घनश्याम अपने बारीडीह निवासी एक मित्र सूरज महतो के साथ उसे घुमाने ले गया, जहां दोनों ने जंगल में उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसके साथ ली गई तस्वीरें उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
कुएं में मिली लाश की दूसरे दिन भी पहचान नहीं
पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ के पास शिव मंदिर के नजदीक स्थित एक कुएं से बरामद अज्ञात शव की दूसरे दिन भी पहचान नही हो सकी है। पुलिस शव की पहचान के लिए हाल के दिनों में गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में विभिन्न थाना से जानकारी ले रही है। लेकिन अबतक शव की पहचान नही होने के वजह से रिम्स स्थित शीत गृह में शव को रखा गया है। बता दें कि मंगलवार को पिस्का मोड़ के पास शिव मंदिर के नजदीक स्थि कुआं से शव बरामद किया गया था।