रांची में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार Ranchi News
Jharkhand Ranchi Crime News इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के बाद पूरी रात छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोचा है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
रांची, जासं। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना के सामने देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के बाद पूरी रात छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या किस कारण से की गई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
सुखदेव नगर थाना के सामने देर रात हुई चाकूबाजी में दीपांशु उपाध्याय नामक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हें। बलवंत सिंह, रोहित यादव नामक युवक इस वारदात में घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी हुई थी। दीपांशु के शरीर पर क़रीब 10 से 15 बार चाकू से वार किया गया था।
इधर, खबर है कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुए चाकूबाजी मामले में आक्रोशित लोगों ने मुख्य आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की है। वहां जमकर पत्थरबाजी हुई है। मौके पर सुखदेवनगर थाना की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों को खदेड़ा। चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है और अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।