रांची में युवती की आग में जलने से मौत, जांच में जुटी पुलिस Ranchi News
Jharkhand News युवती बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह रांची से सटे ओरमांझी के आरटीसी कॉलेज की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि नीरू की मौत आग से जलकर हुई हुई है। परिजन आत्महत्या की जानकारी दे रहे हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 03:46 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:49 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के खेलगांव में एक युवती की आज संदेहास्पद मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की तफ्तीश में जुटी है। युवती बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह रांची से सटे ओरमांझी के आरटीसी कॉलेज की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि युवती नीरू की मौत आग से जलकर हुई है। परिजन आत्महत्या की जानकारी दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि युवती ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या की है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ़्तीश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें