Move to Jagran APP

World Health Day: विश्‍व स्वास्थ्य दिवस पर झारखंड में 90793 लोगों को लगा कोरोना टीका... कई जिलों में स्टॉक खत्म

Jharkhand News World Health Day 2021 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बुधवार को राज्य में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 90793 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 86594 लोगों को जहां पहली डोज लगी वहीं 4199 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 09:24 PM (IST)
World Health Day: विश्‍व स्वास्थ्य दिवस पर झारखंड में 90793 लोगों को लगा कोरोना टीका... कई जिलों में स्टॉक खत्म
Jharkhand News, World Health Day 2021: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को राज्य में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, World Health Day 2021 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बुधवार को राज्य में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कुल 90,793 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 86,594 लोगों को जहां पहली डोज लगी, वहीं 4,199 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।

prime article banner

बुधवार को राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के 86,504 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया। इनके अलावा 90 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 10 हेल्थ केयर वर्कर्स ने भी पहली डोज का टीका लिया। इसी तरह, 45 वर्ष से अधिक आयु के 2,778 लोगों का दूसरी डोज का भी टीकाकरण हुआ। इनके अलावा 347 हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 1,074 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी दूसरी डोज का टीका लगाया गया। बता दें कि मुख्य सचिव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के निर्देश सभी उपायुक्तों को दिए थे। 

अबतक इतने लोगों का हो चुका टीकाकरण 

लाभुक - पहली डोज - दूसरी डोज

  • हेल्थ केयर वर्कर्स 1,93,260 1,26,879
  • फ्रंटलाइन वर्कर्स 2,35,655 1,23,970
  • 45 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य नागरिक 13,98,971 28,140

कुल 18,27,866 2,78,989

नहीं पहुंचा टीका, कई जिलों में स्टॉक खत्म

केंद्र से 20 लाख डोज की स्वीकृति मिलने के बाद भी बुधवार को भी झारखंड में टीका की एक भी डोज नहीं पहुंच सकी। अब केंद्र ने गुरुवार को कोविशील्ड की दो लाख डोज झारखंड पहुंचाने का आश्वासन दिया है। दस लाख डोज की अगली खेप अगले दिन नौ अप्रैल को झारखंड पहुंचेगी। इधर, टीका नहीं मिलने से कई जिलों में स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। मंगलवार को रात तक राज्य में लगभग 1.73 लाख डोज टीका उपलब्ध था। बुधवार को जिलों में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाए जाने के बाद टीका की उपलब्धता बहुत कम हो गई है। कई जिलों में तो नहीं के बराबर डोज उपलब्ध रह गए हैं।

गुरुवार को दो लाख डोज टीका रांची पहुचंते हैं तो जिलों में पहुंचाने में भी एक दिन समय लग सकता है। ऐसे में कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण अभियान बाधित हो सकता है। गुरुवार को विशेष टीकाकरण अभियान भी है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन डेढ़ लाख टीकाकरण का अभियान रखा गया है। इधर, राज्य में कोवैक्सीन का पहली डोज का टीकाकरण भी बंद है। केंद्र से अभी कोवैक्शीन टीका का भी आवंटन नहीं हुआ है। राज्य में इसका स्टॉक खत्म होने से इसका पहली डोज का टीका बंद कर दिया गया है। दूसरी डोज के लिए तहत ही यह टीका दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.