निधि संग्रह में लगे कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूर्ण समिति में दायित्व
विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल खलारी प्रखंड का बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
संसू, खलारी : विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल खलारी प्रखंड का बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन पहाड़ी मंदिर खलारी के प्रागण में हुआ। अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी ने की। बैठक का प्रारंभ विधिवत तीन बार ओंकार एकात्मता मंत्र, विजय महामंत्र एवं अतिथि परिचय के साथ किया गया। समारोह में आए स्थानीय विधायक समरीलाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा का त्योहार है। बैठक के मुख्य अतिथि बजरंग दल प्रात प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो ने कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्रटोली के दिशा निर्देश के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह में लगे सभी जुझारू कार्यकर्ताओं को नया दायित्व दिया जाएगा। प्रखंडों से पंचायत तक पूर्ण समिति बनाई जाएगी। कार्यकर्ताओं को सभी छोटे बड़े कार्यक्रमों में एकजुट रहने कहा। बैठक में विहिप सह बजरंग दल का प्रखंड एवं पंचायत संगठन का विस्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने होली भजन गाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। नए दायित्व में संजीत सिंह को प्रखंड मंत्री, जयप्रकाश महतो प्रखंड सहसंयोजक, रामचंद्र साहू प्रखंड सत्संग प्रमुख, रंजीत सरदार प्रखंड मीडिया प्रभारी, रोहन चौहान उपाध्यक्ष बुकबुका, सुजल सिंह संजोजक बुकबुका, संतोष वर्मा सहसंयोजक बुकबुका, मिथलेश केशरी सहमंत्री बुकबुका, पिंटू सिंह सुरक्षा प्रमुख बुकबुका, जोगेन्दर वर्मा अध्यक्ष खलारी पंचायत, गौतम दास अध्यक्ष हुटाप, नीरज साहू उपाध्यक्ष हुटाप, नवीन साहू सहमंत्री हुटाप, अरविन्द विश्वकर्मा संजोजक चुरी मध्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला मंत्री संजय साहू, जिला संयोजक रोबिन महतो, जिला सहसंयोजक प्रकाश यादव, श्यामसुंदर सिंह, बिरजू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।