Move to Jagran APP

शिफ्टिंग के चक्कर में नगर निगम में कामकाज ठप, बैरंग लौट रहे लोग

रांची नगर निगम में अभी कामकाज सामान्य नहीं हो सका है। नगर निगम की नई इमारत में विभिन्न शाखाओं के दफ्तर नहीं लग पाए हैं। शिफ्टिंग के चक्कर में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। शिफ्टिंग का काम काफी धीमी गति से चल रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:49 PM (IST)
शिफ्टिंग के चक्कर में नगर निगम में कामकाज ठप, बैरंग लौट रहे लोग
शिफ्टिंग के चक्कर में नगर निगम में कामकाज ठप। जागरण

रांची, जासं । रांची नगर निगम में अभी कामकाज सामान्य नहीं हो सका है। नगर निगम की नई इमारत में विभिन्न शाखाओं के दफ्तर नहीं लग पाए हैं। शिफ्टिंग के चक्कर में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। शिफ्टिंग का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अभी भी क्लर्क फाइलों के बंडल ढो रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का काम ठप है। लोगों का कहना है कि नगर निगम में काम काज सामान्य होने में अभी हफ्ता भर और लगेगा। गौरतलब है कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने पहले ही निर्देश दिया था कि नगर निगम का सारा सामान और दस्तावेज 16 जनवरी तक नगर निगम की नई इमारत में पहुंचा दिया जाए।

loksabha election banner

ताकि खरमास खत्म होने के बाद पूजा पाठ कर सभी अधिकारी नई इमारत में कामकाज शुरू कर दें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ 18 जनवरी को पूजा पाठ के बाद 19 जनवरी को अधिकारी और कर्मचारी तो नई इमारत में पहुंच गए। लेकिन दस्तावेज और अन्य सामान पुरानी इमारत में ही रहे। इसके बाद कर्मचारी और अधिकारी खुद फाइलों के बंडल बांध बांध कर नई इमारत में ले जा रहे हैं। नगर निगम की तरफ से सामान ले जाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।  यही वजह है कि अभी तक नगर निगम की बड़ी इमारत में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। दूरदराज से काम कराने आए लोग मायूस लौट रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.