Move to Jagran APP

झारखंड खादी बोर्ड ने महिलाओं को दिखाया सुई-धागा, फ‍िल्‍म स्‍टार अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने सराहा

झारखंड राज्‍य खादी बोर्ड ने प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं को शनिवार को फ‍िल्‍म सुई धागा दिखाई। अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और अभिनेता वरुण धवन ने उनकी सराहना की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 08:38 PM (IST)
झारखंड खादी बोर्ड ने महिलाओं को दिखाया सुई-धागा, फ‍िल्‍म स्‍टार अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने सराहा
झारखंड खादी बोर्ड ने महिलाओं को दिखाया सुई-धागा, फ‍िल्‍म स्‍टार अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने सराहा

रांची, जेएनएन। झारखंड राज्य खादी बोर्ड ने उन महिलाओं को सुई-धागा फिल्म दिखाई, जिन्हें पिछले कई महीनों से सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है। अपने पैरों पर खड़े होने को प्रेरित करने वाली सुई धागा फिल्म को करीब ढाई सौ महिलाओं ने देखा। ये महिलाएं सुदूर गांवों से थीं। कोई सीताडीह से, कोई पिस्का मोड़, कोई रातू रोड, ओरमांझी, कांके आदि क्षेत्रों के गांवों से।

loksabha election banner

बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ की पहल पर ये ग्रामीण महिलाएं इस फिल्म को देखी और एक सुर में यह मांग भी की कि इसे सरकार को टैक्स फ्री करना चाहिए। फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा देश में हस्तशिल्प और बुनकरी की खस्ता होती हालत और स्वदेशी की अवधारण को दर्शकों के सामने रखते हैं। सुई धागा पति-पत्नी की कहानी है, जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं।

वरुण यानी मौजी छोटी-मोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है।

यह फिल्म ऐसी महिलाओं को खूब प्रेरित किया। फिल्म देखने के बाद महिलाएं उत्साहित थीं। उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला देती है यह फिल्म। प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को भी साकार करती है। एक छोटे से स्तर पर लोगों के साथ मिलकर काम करने का जज्बा ही है कि वे बड़ी कंपनी को भी टक्कर देने लगते हैं।

फिल्म को लेकर बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ ने ट्‍िवटर पर डाला तो इसकाे फालो करते हुए फिल्म के अभिनेता वरुण और अभिनेत्री अनुष्का ने भी रीट्वीट किया और बधाई दी। वरुण ने लिखा, वंडरफुल इनीसिएटिव बाइ झारखंड खादी बोर्ड। आयोजन में कंवलजीत सिंह संटी, संजीव साहु आदि का योगदान रहा। संजय सेठ ने कहा कि जमशेदपुर में भी महिलाओं को यह फिल्म दिखाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.