Move to Jagran APP

रांची गोशाला व सुकरहुटू गोशाला में मनाई गई आंवला नवमी

रांची गोशाला व कांके सुकरहुटू गोशाला में आंवला नवमी मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 08:30 AM (IST)
रांची गोशाला व सुकरहुटू गोशाला में मनाई गई आंवला नवमी
रांची गोशाला व सुकरहुटू गोशाला में मनाई गई आंवला नवमी

जासं, रांची : रांची गोशाला व कांके सुकरहुटू गोशाला में आंवला नवमी मनाई गई। कांके गोशाला में शनिवार को सांसद संजय सेठ ने गो पूजन किया। गो माता की आरती की तथा गो माता को अंग वस्त्र भी चढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने गोशाला में तुलादान भी कराया। साथ ही साथ गो माता को दलिया, गुड़ व चोकर भी खिलाया। कहा कि गो हत्या पर प्रतिबंध लगे तथा गो हत्या करने वाले को फांसी की सजा हो। उन्होंने 10 लाख के अनुदान की राशि से सुकरहुटू गोशाला के उत्थान एवम सुंदरीकरण में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

loksabha election banner

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया गोसेवा आयोग से मिलने वाली गोशालाओं को अनुदान की राशि समय पर उपलब्ध हो। जिससे गोशाला पर आर्थिक खर्च का भार कम हो। यह राज्य सरकार का दायित्व बनता है कि आयोग से गोशाला को मिलने वाली राशि समय पर उपलब्ध होती रहे।

इस अवसर पर उपमंत्री प्रमोद सारस्वत, कार्यकारिणी सदस्य बसंत कुमार गौतम विजय छापडिया, अशोक प्रधान, संजय पोद्दार सहित काफी संख्या में गोशाला के गो सेवक उपस्थित थे।

जैन मुनि विशल्य सागर महाराज का प्रवचन आज

जैन मुनि 108 श्री विशल्य सागर जी महाराज रविवार को प्रवचन देंगे। रांची में चौमासा पूरी करने के बाद वे शनिवार को खूंटी पहुंचे। खूंटी पहुंचने पर जैन समाज के स्त्री व पुरुषों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मुनि श्री का जैन मंदिर के द्वार पर पैर धोये, आरती उतारी और प्रणाम कर मंदिर पर मुख्याशन ग्रहण कराया। उनके आगमन पर महिलाएं जयकारा लगाते हुए भक्ति गीत गाए। इस अवसर पर जैन समाज के अशोक जैन, श्रीपाल जैन, मनोज जैन, रोहित जैन सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.