Move to Jagran APP

समूह से जुड़ समाज बदल रही हैं महिलाएं

20 वर्ष पहले जो महिलाएं प्रखंड मुख्यालय को ठीक से जानती तक नहीं थीं। वह आज समाज को बदल रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 06:00 AM (IST)
समूह से जुड़ समाज बदल रही हैं महिलाएं
समूह से जुड़ समाज बदल रही हैं महिलाएं

संसू, ओरमांझी : 20 वर्ष पहले जो महिलाएं प्रखंड मुख्यालय को ठीक से जानती तक नहीं थीं। वह आज समाज को बदलने का कार्य कर रही हैं। यह सब बदलाव दीदियों के समूह से जुड़ने से हुआ है। सोमवार को पंचायत सचिवालय चकला में ओरमाझी संकुल की आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जिला रिसोर्स पर्सन बनी महुआटोली बरवे गाव की दीदी अनिता लिंडा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रमुख जयगोविंद उर्फ लालू साहू ने कहा कि समूह से जुड़ने के बाद गाव की दीदिया अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक हुई हैं। आज समूह की दीदिया आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनकर समाज को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समूह की दीदिया जिस प्रकार संगठित होकर समाज की कुरीतियों दूर कर रही हैं आने वाले समय में ओरमाझी प्रखंड के गाव की तस्वीर बदलेंगी। जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि वार्षिक आमसभा समूह की दीदियों के लिए सम्मान की तरह है। कहा कि मार्गदर्शन तो मिल सकता है, लेकिन मेहनत खुद करनी पड़ेगी। आज महिलाएं किसी पर आश्रित नहीं हैं। कार्यक्रम में मुखिया बीणा देवी, मीना देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा ने कहा कि समूह की दीदियों का आत्मविश्वास बढ़ी है। गाव के लोगों को योजना का लाभ दिलाने में समूह की दीदियों की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन पंसस शबनम आरा ने किया। वहीं, जेएसएलपीएस बीपीएम मुकेश सिन्हा, ओरमाझी आजीविका संकुल की अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव पूनम देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, ममता देवी, किरन देवी, रश्मि महतो व सुषमा लकड़ा सहित ओरमाझी, चकला, बरवे, इरबा व कुटे पाच समूह दीदिया उपस्थित थीं।

loksabha election banner

-----

16 वर्ष से शौचालय नहीं है

कार्यक्रम में समूह की दीदियों का दर्द भी झलका। दीदियों ने कहा ओरमाझी पंचायत में 16 वर्ष से शौचालय तक नहीं है। प्रखंड क्षेत्र की 18 हजार महिलाएं समूह से जुड़ी हैं। पर, बैठक करने के लिए न भवन है और न शौचालय। फिर भी गाव को बदलने के लिए कार्य कर रही हैं। उप्रमुख जयगोविंद उर्फ लालू साहू ने कहा कि भवन के लिए भूमि का चयन करें। सरकारी स्तर से भवन निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.