Move to Jagran APP

अरगोड़ा में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का पैर कटा, अस्पताल में भर्ती

अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का पैर कट गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:30 AM (IST)
अरगोड़ा में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का पैर कटा, अस्पताल में भर्ती
अरगोड़ा में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का पैर कटा, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, रांची : अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुए हादसे में एक महिला का पैर कट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सब्जी विक्रेता है। लोहरदगा से आ रही ट्रेन जब अरगोड़ा स्टेशन पर पहुंची तो महिला ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी। उसने अपनी सब्जियों की टोकरियों को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इस दौरान ट्रेन फिर से चलने लगी। चलती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश में उस महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। महिला का पैर ट्रेन के नीचे आ गया। इसके बाद यात्रियों ने शोर मचाया और ट्रेन रोकी गई। महिला को जीआरपी के जवानों ने ट्रेन में लादा और रांची स्टेशन ले गए। महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की थी। इसकी वजह से यह हादसा हुआ।

loksabha election banner

रांची लोहरदगा ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होती है। दरअसल इस ट्रेन से लोहरदगा रांची के बीच सफर करने वालों के अलावा नगड़ी, नगजुआ जैसे इलाकों से बहुत बड़ी संख्या में मजदूर, सब्जी विक्रेता आदि सफर करते हैं। रोजी रोजगार के सिलसिले में इन लोगों को रोज सफर करना होता है और ट्रेन से सफर करना इन्हें सस्ता लगता है। इस वजह से सुबह आठ बजे की ट्रेन और शाम को वापस लौटते समय अत्यधिक भीड़ होती है। स्टेशन पर उतरने के समय लोग धक्का-मुक्की करते हैं और हमेशा इस तरह के हादसे की आशंका बनी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.