Move to Jagran APP

दुष्‍कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर हत्‍या, छानबीन में जुटी पुलिस Hazaribagh News

Jharkhand Hindi News. प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 04:58 PM (IST)
दुष्‍कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर हत्‍या, छानबीन में जुटी पुलिस Hazaribagh News
दुष्‍कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर हत्‍या, छानबीन में जुटी पुलिस Hazaribagh News

हजारीबाग, जासं। हजारीबाग में एक महिला के साथ दुष्‍कर्म के बाद गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई है। घटना दारू थाना क्षेत्र के गाड़ीसारम पहाड़ी के पास की है। पुलिस ने 30 वर्षीय एक महिला कबूतरी देवी का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि महिला मंगलवार की शाम से घर से गायब थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

loksabha election banner

अब तक की जांच में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। बताया जाता है‍ कि शौच के लिए महिला घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.