Move to Jagran APP

रांची में राजधानी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान फिसली महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

रांची रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम 510 बजे दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला गिरते गिरते बची। ये महिला अपना बैग लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी कि अचानक फुटबोर्ड से उसका पैर फिसल गया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 09:11 AM (IST)
रांची में राजधानी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान फिसली महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
रांची में राजधानी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान फिसली महिला। जागरण

रांची, जासं। रांची रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम 5:10 बजे दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला गिरते गिरते बची। ये महिला अपना बैग लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी कि अचानक फुटबोर्ड से उसका पैर फिसल गया। वो गिरती इसके पहले ही आरपीएफ के दो जवानों की उस पर नजर पड़ गई और उन्होंने महिला को संभाल लिया। इस तरह, रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते होते बचा।

loksabha election banner

गुमला के कोंसा गांव की रहने वाली रोशनी केरकेट्टा राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थी। वो रेलवे स्टेशन थोड़ा लेट पहुंची। जब वो प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो राजधानी एक्सप्रेस चल चुकी थी। हालांकि उसकी रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी। महिला ट्रेन छूटती देख घबरा गई और उसने दौड़ कर एक कोच में चढ़ने की कोशिश की। महिला एक हाथ से अपना बैग लिए हुए कोच बी एट के फुट बोर्ड पर चढ़ गई। मगर, इसी बीच महिला के पैर डगमगा गए और गिरने लगी। तभी महिला ने बचने की कोशिश शुरू की। इसी बीच एक हाथ में बैग संभाले वो बचने की कोशिश कर ही रही थी कि अचानक आरपीएफ के जवान विजय कुमार मीणा और अरविंद कुमार यादव की नजर उस पर पड़ी। फौरन एक जवान ने बढ़ कर महिला का बैग पकड़ लिया और दूसरे जवान ने महिला को संभाल लिया। महिला घबरा रही थी कि कहीं उसकी ट्रेन छूट नहीं जाए। आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन भी रुकवा ली। इस तरह, महिला बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद महिला को उसके कोच बी एट में उसकी सीट पर बैठाया गया।

सुरक्षा आयुक्त व डीआरएम देंगे पुरस्कार

आरपीएफ के जवान विजय कुमार मीणा और अरविंद कुमार यादव के इस बहादुरी के काम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। यात्रियों ने भी दोनों जवानों की बहादुरी की तारीफ की। आरपीएफ के आइजी, मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के अलावा डीआरएम ने दोनों जवानों को पुरस्कृत करने का फैसला किया है।

जीवन रक्षक पदक के लिए करेंगे अनुशंसा

मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि दोनों जवानों ने बड़ी बहादुरी का काम किया है। दोनों जवानों को राष्ट्रपति से मिलने वाले जीवन रक्षक पदक दिलाने के लिए अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरपीएफ का काम यात्रियों की सुरक्षा है। इस दिशा में दोनों जवानों ने बढ़िया काम किया है।

दोनों जवानों ने बहादुरी का काम किया है। दोनों जवानों पर हमें गर्व है। आरपीएफ का काम ही यात्रियों की सुरक्षा करना है। -प्रशांत यादव, मंडल सुरक्षा आयुक्त रांची रेल मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.