Move to Jagran APP

12 साल से फरार महिला नक्सली सीमा देवी गिरफ्तार

12 साल से फरार चल रही महिला नक्सली गोड़ाडीह बांस टोला निवासी सीमा देवी उर्फ रेणुका देवी को गिरफ्तार कर लिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 03:27 PM (IST)
12 साल से फरार महिला नक्सली सीमा देवी गिरफ्तार
12 साल से फरार महिला नक्सली सीमा देवी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सिल्ली (रांची)। सिल्ली पुलिस ने पिछले 12 साल से फरार चल रही महिला नक्सली गोड़ाडीह बांस टोला निवासी सीमा देवी उर्फ रेणुका देवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ गोला थाना में प्राथमिकी दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक, गोड़ाडीह बांसटोला निवासी अमरूद सिंह उर्फ अरुण सिंह की पुत्री सीमा देवी पिछले 12 साल से फरार चल रही थी। इनके खिलाफ वारंट एवं घर की कुर्की भी की गई थी। सिल्ली पुलिस एवं सताकी आरआरबी ने छापेमारी कर सीमा देवी को उसकी ससुराल राजाडेरा अनगड़ा से गिरफ्तार किया।

prime article banner

सिल्ली पुलिस ने अभियुक्त सीमा देवी को गोला पुलिस को सौंप दिया। सीमा देवी ने बताया कि वह भय से नक्सलियों का खाना बनाती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.