Move to Jagran APP

जंगली सुअर के शिकार को रखे बम के फटने से महिला घायल Palamu News

Palamu Jharkhand News घायल महिला का इलाज नजदीकी चिकित्सक से कराया गया। इलाज के बाद महिला वापस अपने घर चली गई है। बता दें कि पांकी थाना इलाके में जंगली सुअरों का शिकार तेजी से किया रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 11:08 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 02:48 PM (IST)
जंगली सुअर के शिकार को रखे बम के फटने से महिला घायल Palamu News
घायल महिला का इलाज नजदीकी चिकित्सक से कराया गया।

पलामू, जासं। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत के मतनाग जंगल के समीप बम फटने से एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला का इलाज नजदीकी चिकित्सक से कराया गया। इलाज के बाद महिला वापस अपने घर चली गई है। बता दें कि पांकी थाना इलाके में जंगली सुअरों का शिकार तेजी से किया जा रहा है। कुछ लोग शौकिया तो कुछ सुअर को खाने के लिए शिकार कर रहे हैं। खतरनाक जानवर होने से इनको मारना आसान नहीं होता है। इसके अलावा इनको मारने पर प्रतिबंध भी है।

loksabha election banner

इसलिए इनके शिकार के लिए नया तरीका इजाद किया गया है। इलाके में जंगली सुअर के शिकार के लिए सुगंधित पदार्थ के साथ देशी बम का इस्तेमाल किया जाता है। सुअरों के पदचिह्नों के स्थान पर इन बमों को रख दिया जाता है। जानवर इसकी सुगंध से वहां आ जाते हैं। वे इसे खाने की वस्तु समझते हैं। मुंह में डालते ही यह विस्फोट के साथ फट जाता है और वे वहीं गिर जाते हैं। बम रखने के बाद शिकारी आसपास गांव में ही रहते हैं। विस्फोट की आवाज सुनकर वे मौके पर जाते हैं और शिकार को लेकर चले जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.