अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, महिला घायल
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डिबडीह के पास अनियंत्रित होकर ऑटो संख्या जेएच 01एवाई 54
By Edited By: Published: Wed, 03 Jan 2018 09:02 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2018 09:02 PM (IST)
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डिबडीह के पास अनियंत्रित होकर ऑटो संख्या जेएच 01एवाई 5413 पलट गया। इस घटना मे एक महिला घायल हो गई। उसके हाथ और सिर पर चोटे आई है। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। ऑटो पलटने की सूचना मिलने के बाद पीसीआर पांच की गाड़ी मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर थाना ले आया है। ऑटो चालक मौके से भाग गया था। इधर, अरगोड़ा इंस्पेक्टर रतिभान सिंह ने कहा कि आरोपी चालक के बारे मे जानकारी एकत्रित की जा रही है। फिलहाल इस मामले मे किसी ने कोई लिखित शिकायत नही की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें