चतरा में बाढ़ में बही महिला, 12 घंटे बाद मिला शव Chatra News
Jharkhand News. गांव के नरेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी जंगल से अपने घर लौटने के दौरान नदी पार कर रहे थे। अचानक नदी में बाढ़ आ गई।
टंडवा (चतरा), जासं। चतरा जिले के टंडवा में स्थानीय पुलिस ने गेरुवा नदी से एक महिला का शव बरामद किया है। शव की पहचान गोडवार निवासी बाबूलाल गंझू की 60 वर्षीय मां के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर शाम गोडवार होंहे नदी में आई बाढ़ में महिला बह गई थी।
गांव के नरेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी जंगल से अपने घर लौटने के दौरान नदी पार कर रहे थे। अचानक नदी में बाढ आ गई। इससे महिला नदी में बह गई तथा पति बच गया। ग्रामीणों ने देर रात तक नदी में महिला की खोजबीन की। परंतु वह कहीं नहीं मिली। रविवार अहले सुबह महिला का शव गेरुवा नदी के डायवर्सन के समीप तैरते हुए मिला।
यह भी पढ़ें: ऐसा साहस सबको दे भगवान, 2 साल की मासूम की मौत के बाद माता-पिता ने किया नेत्रदान Gumla News