Move to Jagran APP

खूंटी में ऑटो पलटने से महिला की मौत, सब्‍जी लाने जा रही थी रांची

Jharkhand Road Accident News Khunti Samachar रांची जाने के क्रम में सोदे पंचायत सचिवालय के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। शोभा देवी ऑटो के नीचे दब गई जहां दम घुटने से उसकी मृत्यु मौके पर ही हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 03:20 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 03:24 PM (IST)
खूंटी में ऑटो पलटने से महिला की मौत, सब्‍जी लाने जा रही थी रांची
Jharkhand Road Accident News, Khunti Samachar इसी ऑटो के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से म‍हिला की मौत हो गई।

रनिया (खूंटी), जासं। खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदे पंचायत सचिवालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक ऑटो के पलटने से एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक सोदे गांव के रहने वाले सहदेव सिंह की 45 वर्षीय पत्नी शोभा देवी है, जो अपने घर से भाड़े पर ऑटो लेकर सब्जी लेने रांची जा रही थी। जानकारी के अनुसार मृतका सब्जी का कारोबार करती थी। इसी क्रम में बुधवार को अहले सुबह करीब चार बजे वह भाड़े पर एक ऑटो लेकर सब्जी लाने रांची जाने के लिए घर से निकली थी।

loksabha election banner

रांची जाने के क्रम में सोदे पंचायत सचिवालय के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। शोभा देवी ऑटो के नीचे दब गई। यहां दम घुटने से उसकी मृत्यु मौके पर ही हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक राजू साहू को हल्की चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रनिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक छानबीन करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और चालक को भी पकड़कर थाना ले गई है।

दुर्घटनाग्रस्त ऑटो पर चालक राजू साहू के अलावा शोभा देवी ही सवार थे। मृतका के पति सहदेव सिंह किसान हैं और खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं, जो फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। दुर्घटना वाले स्थान पर सड़क अच्छी स्थिति में है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बनने के बाद से ही दुर्घटनाएं बढ़ गई है। रनिया सोदे सड़क पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.