Move to Jagran APP

आग से जली विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप Latehar News

मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया गांव की सुमन देवी उर्फ ममता आग से से जल गई थी। गंभीर अवस्था में उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 03:21 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 03:21 PM (IST)
आग से जली विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप Latehar News
आग से जली विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप Latehar News

लातेहार, जासं। मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया गांव की सुमन देवी उर्फ ममता आग से  से जल गई थी। गंभीर अवस्था में उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की ससुराल द्वारा हत्या का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

ससुराल के लोग दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित 

मृतका के पिता ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी 6 वर्ष पूर्व बरवैया निवासी संतोष पासवान पिता राजेंद्र पासवान से की थी। शादी के एक- दो साल बाद से हमारी पुत्री सुमन देवी के साथ ससुराल वाले लोग प्रताड़ना देते रहते थे। उन्होंने बताया कि हमारी पुत्री फोन से कुछ दिन पहले सूचना दी थी कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद हमको घर ले चलिए नहीं तो ये लोग हमको जिंदा नहीं रहने देंगे। लड़की के पिता ने लड़की के पति संतोष पासवान, देवर अनंत पासवान, ननद सुनीता देवी, ससुर राजेंद्र पासवान, सास कलावती देवी के विरूद्ध हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार उसके साथ मारपीट की गई थी।

बयान के आधार पर दर्ज होगी प्राथमिकी

इस संबंध में मनिका थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा ने बताया जानकारी के अनुसार युवती का शव रिम्स में रांची है। परिजनों को रिम्स में ही पुलिस के पास अपना बयान देना होगा। उसी बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। रांची जाने के लिए बंदी के कारण मनिका अंचलाधिकारी नंदकुमार राम ने बोलेरो से रांची जाने के लिए तथा शव लाने के लिए पास निर्गत करने की कार्रवाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.